बाराबंकी, जून 27 -- बाराबंकी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार की रात एक युवक को भर्ती कराया गया। उसे गंभीर चोटें लगी थीं। युवक ने बताया कि ससुरालीजनों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया है। माती गांव निवासी विंध्य कुमार ने बताया कि वह अपनी ससुराल गया था। वहां उसकी पत्नी व ससुरालीजनों ने उसपर शुक्रवार की रात धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें उसे चोटें आईं है। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया। घायल को सीएचसी देवा में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। यह भी पढ़ें- बकरियों के विवाद में खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने सिर पर दराती से किया हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...