प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 15 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर में निकाय चुनाव की रंजिश को लेकर एक दावेदार के बेटे पर बुधवार को सभासद और उसके चार बेटों ने हमला कर दिया। डंडे और रॉड के हमले में वह घायल हो गया। मामले में सभासद और उसके बेटों के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर निवासी दिनेश पांडेय की पत्नी सभासद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। दिनेश का 23 वर्षीय बेटा सुमित पांडेय बुधवार को अपनी बहन श्रेया को सेंट एंथोनी स्कूल पहुंचाकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दुर्गामंदिर के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे बलीपुर सभासद शिवशंकर मिश्र, पत्नी, उसके बेटों रोहित मिश्र बाबा, पंकज मिश्र, धीरज मिश्र और सूरज मिश्र ने उसका रास्ता रोक लिया। रॉड, ब्लेड, डंडे से मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.