किशनगंज, फरवरी 22 -- किशनगंज, संवाददाता। जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती ने पास के गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और दो लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती के बयान पर गुरुवार को महिला थाने में बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब तीन वर्षों से आरोपी युवक से उसका प्रेम संबंध था। इस दौरान आरोपी ने उससे विवाह का वादा कर शारीरिक शोषण किया। 10 जनवरी 2024 की रात आरोपी उसके घर आया और जल्द शादी करने और अलग घर बनाकर साथ रहने का भरोसा दिलाया। इसी दौरान उसने घर बनाने के नाम पर दो लाख रुपये की आर्थिक मदद ली। पीड़ित युवती सिलाई-बुनाई का काम कर अपनी जीविका चलाती है। जब आरोपी के परिवार वालों को इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.