रुडकी, अप्रैल 28 -- झबरेड़ा, संवाददाता। मंगलौर मार्ग रेलवे लाइन के पास सात युवकों ने एक युवक पर सरिया तथा लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला नई मंडी, झबरेड़ा निवासी एक युवक सोमवार देरशाम अपने खेत में किसी काम से गया था। इसी दौरान वहां एक युवक से किसी बात को लेकर गाली-गलौज हो गई। दूसरे युवक ने फोन कर अपने सात अन्य युवकों को मौके पर बुला लिया और गाली-गलौज कर खेत में काम कर रहे युवक पर लोहे के सरिया व लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...