शाहजहांपुर, जून 12 -- मिर्जापुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद में घर के बाहर बैठे युवक पर लोहे की सरिया और डंडों से हमला कर दिया। घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी प्रवेश पुत्र होरीलाल ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सुंदरम पुत्र कौशल, शशिकांत पुत्र मुनीश और राजेंद्र पुत्र संतराम वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।पीड़ित के मुताबिक मारपीट के दौरान शशिकांत ने लोहे की सरिया से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- डंडो से मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज उसकी पीठ पर भी चोटें आई हैं। आरोप है कि जाते समय हमलावरों ने उसे...