बदायूं, अप्रैल 29 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर मजरा में मंदिर पर बैठे युवक पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा लोहे की रॉड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम रायपुर मजरा निवासी पीड़ित नरेश के अनुसार घटना 27 अप्रैल की रात करीब साढ़े 11 बजे की है। वह गांव के मंदिर पर बैठा हुआ था, तभी गांव का ही रमेश पुत्र भोले शराब के नशे में वहां पहुंचा और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- गली में युवक पर डंडे से हमला कोतवाल मनोज कुमरा सिंह ने बताया कि पाीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने से रोका तो कर दिया हमला

हिंदी हिन्दुस्...