आगरा, मार्च 8 -- सदर के रोहता क्षेत्र में युवक की गाड़ी रोककर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपितों ने लोहे की रॉड से हमला कर युवक को जान से मारने की कोशिश की। मारपीट में युवक को अंदरूनी चोटें आई हैं। पीड़ित राजेश चाहर निवासी सुरक्षा विहार, सदर की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना सात मार्च की है। सुबह करीब 11:30 बजे वह रोहता चौराहे पर किसी काम से जा रहा था। तभी मनीष और विशाल नाम के दो युवक कार से आए और ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि दोनों ने कार से लोहे की रॉड निकालकर उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। हमले में राजेश चाहर को कई चोटें आईं। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से निकल सका। पीड़ित का कहना है कि आरोपित पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद हैं औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.