शामली, मई 11 -- थानाभवन। क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सात मई की बताई जा रही है जिसमें रात के समय युवक पर लोहे की रॉड एवं लाठी डंडों से हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाभवन क्षेत्र के कस्साबन निवासी अशरफ पुत्र जिंदा हसन ने थाने में तहरीर दी कि उसका पुत्र सादान 7 मई 2026 की रात करीब साढ़े बजे अपना कारोबारी हिसाब कर हसनपुर लुहारी से बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह थानाभवन बाईपास स्टैंड के पास पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए खड़े अंसार पुत्र एजाज, मेहरबान पुत्र एजाज निवासी अशरफ कॉलोनी थानाभवन तथा सुहेल पुत्र अनवर निवासी रेती सराय थानाभवन ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए सादान के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस...