उरई, मार्च 18 -- उरई। रामपुरा नगर के राजेंद्र नगर में मामूली विवाद के बाद युवक पर लाठी से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मजबूत सिंह भदौरिया के अनुसार 14 मार्च की शाम 7:30 बजे गाय घर के बाहर बंधी थी, तभी पड़ोसी व उसके साथियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, इससे उसके सिर और हाथ में चोट आईं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की बल्कि समझौते का दबाव बनाया। दोबारा शिकायत करने पर सुनवाई न होने से नाराज पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी अम्बुज कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उसे न्याय मिल सके। थाना प...