गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- गाजियाबाद। आंबेडकर भवन डासना गेट स्थित कल्लूपुरा के रहने वाले संतोष कुमार ने बताया कि 11 मार्च की सुबह करीब चार बजे उनका बेटा लोकेश घर से कल्लूपुरा खेत में अपनी गाड़ी लेने गया था। वहां पहले से मौजूद विशाल और विशु ने उसपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। शोर होने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.