गौरीगंज, जून 16 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के पूरे मल्लाहन मजरे खेममऊ निवासी दीपक निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह मिश्रागंज चौराहे से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में खेममऊ स्थित आटा चक्की पर आटा लेने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के धर्मजीत, तिलकराम, जुगुनू और विश्राम वहां पहुंचे और जमीन व टोटी के पुराने विवाद की रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उसपर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्जकर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...