रुद्रपुर, मार्च 10 -- सितारगंज, संवाददाता। बाइक से घर लौट रहे एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने गांव के ही एक युवक उसके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सरकड़ा निवासी कमलेश देवी ने बताया कि उनका बेटा लालता प्रसाद शटरिंग का काम करता है। नौ मार्च को वह शटरिंग के काम के लिए दो मजदूरों को लेकर महोलिया, जनपद पीलीभीत यूपी गया था। मजदूरों को छोड़कर जब वह वापस घर लौट रहा था, तभी गांव के ही धर्मेंद्र कश्यप ने उसे हल्दुआ स्थित एक टेंट की दुकान पर रोक लिया। आरोप है कि वहां धर्मेंद्र ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर लालता प्रसाद पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट में उसके हाथ, कमर, छाती, पेट और सिर में गंभी...