गौरीगंज, मार्च 30 -- मुसाफिरखाना। भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के पूरबगांव निवासी कृष्णा लाल ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 29 मार्च की शाम करीब 4 बजे गांव के ही अलगू पुत्र रामसुंदर ने बिना किसी कारण उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके बाएं हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के दौरान जब कृष्णा लाल ने शोर मचाया तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...