बिजनौर, अप्रैल 6 -- नजीबाबाद। एक महिला ने थाने में तहरीर दी जिसमें तीन लोगों पर उसके पुत्र पर लाठी डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने संबधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नजीबाबाद के गौतमनगर जलालाबाद निवासी प्रेमवती पत्नी गोविंद ने आरोप लगाया कि अरविंद और धर्मेंद्र निवासी ग्राम दयाल वाला मंडावर, सतीश निवासी ग्राम भरेकी थाना किरतपुर ने उसके पुत्र के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें वह घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसआई पुष्पेन्द्र राठी व उनकी टीम ने अरविन्द को घटना मे प्रयुक्त एक लकड़ी के फट्टे के साथ गिरफ्तार कर संबधित धाराओं में चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.