युवक पर लाठी-डंडों और सरिये से हमला
बागपत, अप्रैल 23 -- बड़ौत। मलकपुर गांव में मामूली विवाद के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों और सरिये से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है मलकपुर निवासी मनीष उर्फ मिंटू पुत्र धर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले सुरेश पुत्र निर्मल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर सुरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनीष पर लाठी, डंडे और सरिये से हमला कर दिया। हमले में मनीष के सिर में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- पैसे के लेनदेन के विवाद में मारपीट,घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.