युवक पर लाठी-डंडों और फरसे से हमला
फरीदाबाद, अगस्त 24 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। डबुआ थाना क्षेत्र की गाजीपुर कॉलोनी में एक युवक को बहाने से बुलाकर सब्जी मंडी के खाली मैदान में ले जाकर छह युवकों द्वारा लाठी-डंडों और फरसे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के पैर, बाजू और सिर में चोटें आई हैं। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण पुलिस को दिए बयान में गाजीपुर के निवासी 23 वर्षीय अजय ने बताया कि वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ा है और अविवाहित है। वह पिछले करीब एक महीने से अपनी बड़ी बहन के पास गुरुग्राम में रह रहा था। 16 अगस्त को वह वापस अपने घर गाजीपुर आया था। अजय के अनुसार 19 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे उसके पड़ोसी महेंद्र उसके घर आया और बाजार से सामान लेने जाने की बात कहकर उसे अपने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.