हापुड़, अप्रैल 11 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली में एक युवक के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों और सरियों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली निवासी मुनाजरा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 10 अप्रैल को पीड़िता का पुत्र कादिर गांव के आम रास्ते पर ओमवीर जाट के मकान के पास से गुजर रहा था। तभी गांव के ही रहने वाले मनीष शर्मा,गौतम शर्मा, आशीष, शिवम, दीपांशु, तरुण शर्मा, बन्टी शर्मा ने पूर्व की रंजिश मानते हुए सरिया, लाठी डंडों और लात घूसों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लो मौके पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.