सोनभद्र, मई 23 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीना कालोनी के राधा कृष्ण मंदिर तालाब के समीप स्कर्पियों सवार आधा दर्जन हमलावरों ने एक युवक पर लाठी-डंडे और लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना कालोनी निवासी 19 वर्षीय करण कुमार पुत्र हीरालाल ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि 18 मई की रात बीना कॉलोनी निवासी मित्र अभिषेक कुमार व विजय शिवम के साथ ग्राउंड से अपने घर जा रहा था। जैसे ही राधा कृष्ण मंदिर तालाब के पास पहुंचा तो वहां पर जवाहरनगर घरसड़ी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र कमलेश तथा उसका भाई मनीष मौजूद था। दोनों उसे देखकर भद्दी भद्द...