मुरादाबाद, अप्रैल 29 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करसरा गांव निवासी पप्पू पुत्र सियाराम ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 26 अप्रैल की शाम को उसके गांव में लगन टीके का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें गांव के ही टिंकू का डीजे बज रहा था। जब वह डीजे के पास पहुंचा, तभी रंजीत पुत्र करण सिंह ने उसे देखकर गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया, तब उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया है। पुलिस में तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.