युवक पर लगाया पुत्र पर फायरिंग करने का आरोप
शाहजहांपुर, जून 2 -- तिलहर। महिला ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर उसके पुत्र को जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केलरगंज मोहल्ला की सुमन गंगवार ने बताया कि 1 जून की रात लगभग 11 बजे उसका पुत्र देव गंगवार दुकान पर काम करके घर वापस आ रहा था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक आया और देव को रोक कर गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो युवक ने देव के साथ मारपीट की जब देव उस छूट कर घर की ओर भागा तो युवक ने पीछे से देव के ऊपर फायर कर दिया जिससे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद देव घर आ गया तब भी युवक पीछे-पीछे उसके घर आ गया और घर में भी आकर एक फायर किया जिससे वह तथा अन्य परिवार के लोग बच गए। परिवार के लोगों ने जब ललकारा तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। कोतवाल प्रिंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.