युवक पर यौन शोषण का केस
साहिबगंज, जून 16 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो की एक युवती ने गोड्डा जिले के एक युवक पर डेढ़ साल से शादी का झांसा देकर योन शोषण का आरोप लगाते हुए बोरियो थाना में केस दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि युवक से उसकी जान-पहचान हुई। डेढ़ साल से युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। बाद में शादी से मुकर गया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि युवती के आवेदन पर केस दर्ज कर युवती का मेडिकल जांच करा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.