शामली, जून 6 -- शामली। शहर के मोहल्ला रामसागर निवासी एक युवक ने अपने साथ रह रहे दूसरे युवक पर मोबाइल फोन, नकदी चोरी करने तथा बैंक खाते से एक लाख रुपये ट्रांसफर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला रामसागर ब्लॉक के सामने निवासी प्रवीण कुमार पुत्र अर्जुन सिंह ने कोतवाली प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह किराये के मकान में रहता है। उसके अनुसार पिछले कुछ दिनों से कार्य की तलाश में एक युवक उसके साथ रह रहा था। आरोप है कि 14 अप्रैल की रात युवक उसका मोबाइल फोन और जेब में रखी छह हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। युववक के अनुसार रात में नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।पीड़ित का आरोप है कि मोबा...