लखनऊ, अप्रैल 13 -- सरोजनीनगर(लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने परिचित युवक पर जबरन बाइक में बैठाने का विरोध करने पर मारपीट व मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसका मोबाइल व सिम कार्ड भी तोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मानकनगर थाना क्षेत्र के तेजी खेड़ा में रहने वाली शिखा राजपूत एक निजी लैब में करती है। शिखा का आरोप है कि नादरगंज के सिपेट तिराहे के पास रहने वाले राकेश नामक युवक ने उसे फोन कर नादरगंज पुलिस चौकी के पास बुलाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वहां पहुंचा आरोपी युवक उसे गाड़ी में बैठने के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसका गला दबा दिया और मा...