गोरखपुर, मार्च 6 -- कैंपियरगंज,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन शराब के नशे में धुत एक युवक द्वारा महिला के घर में घुसकर अश्लील हरकत करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पीड़िता को लाल पर्ची थमाकर मामले की जांच में जुटी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि होली के दिन वह अपने घर में खाना बना रही थी। उसी दौरान गांव के कुछ लोग शराब के नशे में उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और कपड़े फाड़कर अश्लील हरकत की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित वहां से भाग निकले। पीड़िता का कहना है कि यदि लोग समय पर नहीं पहुंचते तो आरोपित उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.