गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद सिकरीगंज क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक युवक पर छेड़खानी व गलत हरकत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मंगलवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने सिकरीगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि बेलीपार क्षेत्र का निवासी एक युवक गांव में उसके घर के पीछे नेवासा पर रहता है। महिला के पति मुंबई में रहकर नाई का काम करते हैं जबकि वह घर पर अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि नेवासा पर रहने वाला युवक आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता था। महिला का कहना है कि सोमवार की रात युवक उसके घर में घुस आया और हाथ पकड़कर खींच लिया। थानाध्यक्ष सिकरीगंज आशीष तिवारी ने बताया कि महिला द्वारा तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.