जौनपुर, अप्रैल 20 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हरखपुर गांव में शनिवार को रात में तेरहवीं से लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई से युवक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गहोरा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक चंद्रसेन शनिवार को सिकरारा थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव में तेरहवीं में शामिल होने गया था। रात में वापसी के समय उसी गांव के संपर्क मार्ग पर पहले से ही घात लगाए अज्ञात लोगों ने अचानक उस पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो पर केस शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए। रविवार को युवक ने थाने पर तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.