गाज़ियाबाद, फरवरी 28 -- गाजियाबाद। सिकरोड में घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति पर बाइक सवार युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिकरोड में रहने वाले पंकज शर्मा ने बताया कि उनके घर पर काम चल रहा है। 26 फरवरी की शाम वह घर के बाहर काम करने वाले श्रमिकों का हिसाब कर रहे थे। उसी समय अचानक पीछे से चार बाइक सवार आए और उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने अवैध हथियार दिखाकर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...