पीलीभीत, फरवरी 18 -- बीसलपुर। मीरपुर वाहनपुर निवासी सकलैन ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल घर से चुरा लिया था। जिसको गांव के कुछ लोगों ने चोरी करते हुए एक व्यक्ति को देख लिया था। जब वह मोबाइल के बारे में जानकारी करने गया। तभी उस पर बांके से हमलाकर उसे घायल कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छोटे, कल्लू व साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...