प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। होली पर लड़खड़ाती जुबान। गुटखा खरीदने के दौरान हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने शहर के सदर मोड़ पर एक युवक की बांस के टुकड़े और लात से पिटाई की। पुलिस के पहुंचने के बावजूद हमलावर आराम से चले गए। सदर बाजार मोहल्ले का ही एक युवक शाम को चौराहे के पास एक पान की दुकान पर मौजूद था। तभी बाइक से पहुंचे दो युवक वहां गुटखा खरीदने लगे। कहासुनी बढ़ी और दोनों युवक सदर मोड़ के युवक पर टूट पड़े। जमीन पर गिरने के बाद पहले उसे बांस के टुकड़े से मारा, फिर लात बरसाए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मकंद्रूगंज चौकी के सिपाही पहुंचे लेकिन पिटाई करने वाले भाग निकले। उनके भागने के दौरान लोगों ने सिपाहियों से शिकायत की लेकिन उन्हें पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। हालांकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.