महोबा, अप्रैल 2 -- कबरई, संवाददाता। खेत में काम कर रहे युवक पर फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने दो अरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर अन्य आरोपितों का सुराग लगाने के लिए छानबीन कर रही है। रैबारा गांव निवासी अरुण यादव को खेत में काम करते समय दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। थाना पुलिस ने घायल के भाई अजीत कुमार की तहरीर के आधार पर आरोपित सुमित सिंह, सुभाष, भूपेद्र और बिल्लर िसंह के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना प्रभारी सत्यवेद्र सिंह भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में पुलिस अधीक्षक शशांक िसंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में सुमित िसंह और सुभाष को कबरई के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किए गए है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की तलाश की जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.