बाराबंकी, मई 8 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर रामनगर मार्ग पर स्कूटी सवार युवक पर बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने फायर किया था। इसमें गोली स्कूटी में लगी थी। पीड़ित तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने 24 घंटा बाद भी केस दर्ज नहीं किया। हालांकि बदमाशों की पहचान के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। उधर फॉरेंसिक टीम ने थाने पहुंच कर स्कूटी की जांच की। यह भी पढ़ें- एकौना गोलीकांड में 72 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खालीघटना का विवरण गुरुवार दोपहर हुई थी घटना: सूरतगंज कस्बा निवासी वसीम गुरुवार को करीब 12 बजे चंद्र सिहाली होकर रामनगर जा रहे थे। इनका कहना है कि भुंड गांव के पास पहुंचने पर पीछे से बाइक से आये तीन नकाबपोश बदमाशो ने तमंचे उस पर फायर कर दिया। लेकिन गोली उनकी स्कूटी के निचले हिस्से में लगी। वह किसी तरह घर पहुंची और पुलिस ...