युवक पर फायरिंग से गाड़ी का शीशा टूटा
हरदोई, अप्रैल 22 -- पचदेवरा। लखनौर गांव में मामूली कहासुनी के बाद युवक पर फायरिंग का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया, जबकि पीछे से आ रही एक कार के शीशे में गोली लगने से नुकसान हो गया। गांव लखनौर निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल को वह अपने गांव में था। तभी बाइक सवार मनोज सिंह और सचिन सिंह निवासी सहसोगा थाना पचदेवरा ने उस पर तमंचे से फायर किया। गोली पीछे से आ रही एक कार के शीशे में जा लगी। घटना में सुमित को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मनोज सिंह और सचिन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया कि घटना में पीड़ित सुरक्षित है। कार को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.