युवक पर फायरिंग के बाद धारदार हथियार से हमला, सात पर मुकदमा
औरैया, मई 13 -- अयाना, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर प्रताप सिंह गांव निवासी युवक ने सात लोगों पर फायरिंग कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शिवम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 मई की शाम करीब पांच बजे वह सेंगनपुर से बाजार कर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि जैसे ही वह कैथौली गांव के पास पहुंचा, वहां पहले से मौजूद रिशु, राजा बाबू, शिवम कुमार समेत चार अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। इस दौरान आरोपितों ने तमंचे से उस पर फायरिंग कर दी। हालांकि युवक बाल-बाल बच गया। पीड़ित का आरोप है कि फायरिंग के बाद आरोपितों ने धारदार हथियार से हमला कर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने युवक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.