युवक पर फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
रामपुर, मई 30 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में राम-रहीम पुल पर मंगलवार की रात बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर देने वाले एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस टीम को देख फायरिंग की। बचाव में पुलिस की तरफ से की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसको उपचार कराने के बाद जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिलक निब्बी सिंह गांव निवासी सत्यवीर अपने दो साथियों कैलाश व सुमित के साथ मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से कहीं जा रहे था। जैसे ही वह बाइक से राम रहीम पुल पर पहुंचा तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने पीछे बैठे सत्यवीर को गोली मार दी थी। गोली की घटना के बाद पुलिस ने पटवाई के मथुरापुर कला निवासी रनवीर और सतवीर के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद विवेचना की तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.