युवक पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार,फरार की तलाश
अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी में रंजिश में युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसके फरार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपी के पास से तमंचा बरामद हुआ है। नगला पटवारी निवासी मो.फैजान की इलाके के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। बीते 22 अप्रैल को हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग कर दी थी। जिसमें आरोपी हसन और असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी हसन को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया,जहां से जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- युवक पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार,फरार की तलाश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.