युवक पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इटावा औरैया, अप्रैल 28 -- जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला उदय सिंह स्थित पथरी वाले बाबा मंदिर में पूजा करने गए युवक पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार सुबह अभिनेंद्र प्रताप उर्फ कन्हैया पुत्र बल्लन उर्फ हरिश्चंद्र मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए गए थे। पूजा के बाद वह मंदिर परिसर में लगे नल के पास खड़े थे, तभी गांव का ही संजय तोमर उर्फ अमर सिंह वहां पहुंचा और जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि आरोपी के साथ मौजूद दीपू ने कार से युवक को कुचलने का प्रयास भी किया, लेकिन वह बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय तोमर को 315 बोर के खोखे सहित गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि घटना पुरानी रंजिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.