उन्नाव, अप्रैल 8 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र एक गांव के रहने वाले युवक गांव की ही किशोरी को बहला कर कही भगा ले गया। तमाम खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर पिता ने नगदी व जेवर सहित लाखों का माल ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि एक अप्रैल को वह घर के बाहर था। दोपहर बाद उसकी 15 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक युवक बहला कर कही भगा ले गया। पीड़ित ने कहा कि इस दौरान वह साथ में डेढ़ लाख की नगदी, 500 ग्राम चांदी व एक तोला सोना के जेवर भी साथ लेकर गई है। पिता ने आरोपी युवक के परिजनों से बात की तो उन्होंने पांच दिन का समय मांगा, मगर लगभग एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका। तब पिता ने पुलिस से कार्रवाई की ...