बदायूं, मार्च 12 -- बिल्सी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि काफी तलाश के बाद भी उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतोल निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे गांव करनपुर निवासी युवक मोरपाल उसकी उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं भगा ले गया। घटना के बाद जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन महिला का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पति के मुताबिक पत्नी अपने साथ नगदी व जेवर भी साथ ले गई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस...