सहारनपुर, फरवरी 26 -- नागल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद पत्नी और उसके भाइयों द्वारा युवक पर हमला कर लाखों रुपये के जेवर व नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नागल के गुरुद्वारा रोड निवासी अक्षय पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह उसकी पत्नी मोनी से घर में कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि मोनी ने अपने मायके फोन कर अपने भाइयों सोनू और मोनू पुत्र तेल्लूराम निवासी शेरपुर खेलमऊ, थाना झबरेड़ा, जिला हरिद्वार को बुला लिया। कुछ ही देर में दोनों साले घर पहुंच गए और तीनों ने मिलकर अक्षय, उसकी बहन आंचल और बीमार व बुजुर्ग माता सुमित्रा के साथ लात-घूंसों व लोहे के पाइप से मारपीट की। पीड़ित के अनुसार मारपीट में उसे और उसकी बहन को गंभीर चोटें आईं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.