युवक पर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला, दो पर केस
फरीदाबाद, सितम्बर 8 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-3 में बाल्मीकि मंदिर के पास 27 वर्षीय युवक पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए पहले सेक्टर-8 स्थित सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे ईएसआईसी अस्पताल एनआईटी-3 में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में धनंजय कुमार पटेल ने बताया कि उनका भतीजा निपुण कुमार पटेल सेक्टर-3 में किराये पर रहता है और एक कंपनी में काम करता है। सोमवार दोपहर करीब एक से डेढ़ बजे के बीच निपुण के दोस्त मोनू का फोन आया कि निपुण के साथ लड़ाई-झगड़ा हुआ है और उसे चोटें लगी हैं। वह उपचार के लिए सर्वोदय अस्पताल सेक्टर-8 में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.