युवक पर नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, दी तहरीर
सिद्धार्थ, मई 25 -- शोहरतगढ़। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने पर तहरीर देकर एक युवक पर अपनी बहन की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह गांव में किराना की दुकान चलाती है। शनिवार को दुकान पर उसकी बहन की नाबालिग पुत्री थी। गांव का ही एक युवक दुकान पर सामान लेने आया और किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य आ गए। जब परिवार के लोग आरोपी युवक के घर पर शिकायत करने गए तो युवक के परिजन मारपीट पर उतारू हो गए।महिला ने घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.