युवक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
रुडकी, मई 15 -- रुड़की। मुस्लिम समाज एवं भीम भारत एकता मिशन के पदाधिकारियों ने एक युवक पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर गंगनहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। शिकायतकर्ताओं कीरत, शाहनवाज, अज्जू और तनवीर आदि का आरोप है कि पनियाला निवासी एक युवक पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर मुस्लिम धर्म को निशाना बनाते हुए वीडियो पोस्ट कर रहा है। उनका कहना है कि इन वीडियो से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और क्षेत्र का माहौल खराब होने की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी से गुस्साए समुदाय विशेष के लोग यह भी पढ़ें- श्रद्धालुओं से अभद्रता और तोड़फोड़ का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.