जौनपुर, जून 23 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के भिदुना गांव में लड़की से बातचीत करने को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मीरगंज पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। भिदुना गांव निवासी अवधेश कुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 18 जून को दोपहर में उनका पुत्र कुनाल सरोज एक लड़की से बातचीत कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर गांव के ही अजय उर्फ अज़ाज, सागर सरोज और आरजू सरोज ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। यह भी पढ़ें- कॉलेज मोड़ पर दो भाईयों पर जानलेवा हमला हमलावरों ने कुनाल के सिर पर वार करके घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...