लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- कोतवाली क्षेत्र में मस्जिद से घर लौट रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केडिया फार्म निवासी शराफत पुत्र मो. अयूब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह मस्जिद से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में अरशद पुत्र मुस्ताक, सोनू, नईम पुत्र सलामुद्दीन और आमिर ने उसे घेर लिया और सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई। हमले में उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपियों को दबंग प्रवृत्ति का बताते हुए जानमाल के खतरे की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.