युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर रूप से घायल
मेरठ, जून 15 -- मवाना में फलावदा रोड पर सोमवार को दबंगों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भिजवाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फलावदा कस्बे के मोहल्ला बिश्नोईयान निवासी सिद्धार्थ सोमवार दोपहर बाद मवाना किसी कार्य से आया था। नगर के फलावदा रोड पर दो अज्ञात युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गया। सरेराह हमले के दौरान अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.