मैनपुरी, जून 19 -- कुर्रा। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भागी लहरा निवासी विपनेश पुत्र कप्तान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे खेत से काम कर घर लौट रहा था। तभी गांव निवासी आधा दर्जन दबंगों ने उसे रोक लिया और जान से मारने की नियत से लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी, लाठी डंडों व तमंचे से हमला कर दिया। जिससे उसके पूरे शरीर में गंभीर चोट आई हैं व हाथ पैर में फ्रेक्चर भी आया है। मारपीट के दौरान एक युवक ने उस पर तमंचे से फायर भी किया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। बचाने आई मां पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए जिन्हें देक दबंग जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में भेजकर मेडीकल कराया और जांच शुरू कर दी。

मानव तस्करी के आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा करहल। न्यायालय के आदेश प...