लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मित्र से मिलने गए युवक पर घात लगाए बैठे करीब 12 लोगों ने लोहे की रॉड और धारदार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। साथियों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। वाराणसी के दांदूपुर शिवपुर निवासी रितेश उपाध्याय के मुताबिक 14 दिसंबर की रात को वह मित्रों के साथ ओमैक्स में बातचीत करने गया था। वहां मित्रों के कुछ जानने वालों ने बुलाया था। जब वह पहुंचे तो वहां घात लगाये बैठे आशुतोष, लिटिल, शिवांश तिवारी व उनके 9-10 अज्ञात साथियों ने धारदार हथियारों और रॉड से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.