बुलंदशहर, दिसम्बर 3 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के ककराला के निकट मंगलवार को तारीख से वापस आ रहे बाइक सवार युवक को कुछ लोगों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर घायल कर दिया था। मंगलवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं। बुधवार की शाम को पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात को थाना खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम देहात एक सूचना के आधार पर ढाकर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोला रोड की तरफ से बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। जिनको रूकने का इशारा किया गया, तो नहीं रुके। पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए बाइक को तेजी से लेकर पीला बम्बा कच्ची पटरी पर भागने लगे। जिस पर पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.