भदोही, अप्रैल 8 -- चौरी। क्षेत्र के ग्रामीण ने पड़ोसी युवक पर तीन बच्चों की मां को भगाने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया कि मेरी पत्नी तीन बच्चों की मां है और उक्त युवक उसे बहलाकर भगा ले गया है। ऐसे में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि इसके पहले भी वह उसकी पत्नी को लेकर भाग गया था जो कुछ दिन के बाद वापस आ गई थी। जब से पत्नी गायब है तब से वह युवक भी घर पर नहीं है। महिला अपने साथ तीन बच्चों के अलावा कुछ कपड़े और नगदी भी साथ ले गई है। खोजबीन करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो थाने में तहरीर देने आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...