प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- कुंडा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर आशिक गांव निवासी वसीम अहमद के 18 वर्षीय बेटे मो. जैद ने पुलिस को तहरीर दी। सोमवार को करीब ढाई बजे वह घर से बैंक जा रहा था। जैसे ही वह पुराने आलू स्टोर गयासपुर के सामने पहुंचा, रंजिशन कुछ लोग उसे रोककर गालियां देने लगे। विरोध करने पर तमंचे की मुठिया से सिर पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया, उसके बाद भी वह लोग उसे पीटते रहे। आसपास के लोगों को आते देख जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती करा आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़ित मो. जैद की तहरीर पर पुलिस ने मो. आरिफ, मो. मारुफ निवासी गयासपुर कुंडा और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...